Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम किया है। हथियार तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफाश कर भारी मात्रा में कारतूस और गोला-बारूद बरामद किया है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास ये कारतूस और गोला-बारूद कहां पहुंचाया जाना था। क्या इसके पीछेकिसी हमले की साजिश थी। अगर ऐसा कुछ है तो इसका सरगना कौन है। इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस की टीम जांच व पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को छह तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हाथ लगी है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने तस्करों के पास से लगभग 2,000 कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending