Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम पद पर लोगों की पहली पसंद नरेंद्र मोदी, 53 फीसदी लोगों ने किया समर्थन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री पद पर आज भी अधिकतर लोग नरेंद्र मोदी को ही देखना चाहते हैं। PM के चेहरे के लिए हुए एक सर्वे में एक बार फिर से 53 फीसदी लोग मोदी को ही देश का पीएम बनते देखना चाहते हैं।

इंडिया टुडे और सी-वोटर की ओर से किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे में 53 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को अपनी पसंद बताया तो कांग्रेस के राहुल गांधी को 9 फीसदी लोग ही पीएम देखना चाहते हैं। तीसरे नंबर पर अरविंद केजरीवाल हैं, जिन्हें 7 पर्सेंट लोगों ने अपनी पसंद बताया है।

सर्वे के नतीजों से साफ है कि नरेंद्र मोदी का जादू अब भी देश पर कायम है और वह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत के आंकड़ों तक ले जाने में सक्षम हैं।

सर्वे में शामिल 25 फीसदी लोगों ने माना है कि केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है कि उसने कोरोना का अच्छे से मैनेजमेंट किया। इसके अलावा 14 फीसदी लोगों ने आर्टिकल 370 के खात्मे को एनडीए सरकार की उपलब्धि माना है। 8 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो विश्वनाथ कॉरिडोर और राम मंदिर को भी मोदी सरकार की उपलब्धि माना है।

आज हो लोकसभा चुनाव, तो एनडीए जीत की स्थिति में

इसी सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि आज चुनाव होने की स्थिति में भी मोदी सरकार ही बनेगी। देश भर में 41.4 फीसदी वोट एनडीए को मिल सकते हैं। इसके अलावा 28.1 फीसदी वोट यूपीए के खाते में जा सकते हैं।

वहीं अन्य के खाते में यूपीए से थोड़ा अधिक 30.6 फीसदी वोट जा सकते हैं। सीटों के आंकड़े की बात करें तो 1 अगस्त, 2022 को किए गए सर्वे के मुताबिक एनडीए को 307 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा यूपीए को 125 और अन्य को 111 मत मिल सकते हैं।

नीतीश के पालाबदल से लगेगा बिहार में भाजपा को झटका

हालांकि बिहार में हुए बड़े बदलाव के बाद भाजपा और एनडीए का ग्राफ थोड़ा गिरा है। मूड ऑफ द नेशन सर्वे के मुताबिक एनडीए को मौजूदा स्थिति में 286 सीटें मिल सकती हैं। बिहार में नीतीश के पालाबदल से उसे 21 सीटों का नुकसान हो सकता है।

इसके अलावा यूपीए के खाते में 146 सीटें जा सकती हैं। अलावा अन्य दलों के खाते में 111 सीटें जा सकती हैं। साफ है कि गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेस दलों के खाते में भी इस बार के लोकसभा चुनाव में अच्छी खासी सीटें जा सकती हैं।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending