Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्वास्थ्य मंत्रालय ने XE वैरिएंट को लेकर की बैठक, पीएम मोदी ने बताया- 185 करोड़ को लगाई गई वैक्सीन

Published

on

Loading

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कोरोना के नए XE वेरिएंट को लेकर एक अहम बैठक की। इस बैठक में कोविड के मामलों की समीक्षा भी की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “आज देश के शीर्ष विशेषज्ञों के साथ COVID19 के नए ‘XE वेरिएंट’ को लेकर बैठक की। साथ ही कोविड के मामलों की समीक्षा भी की तथा वर्तमान में कोविड के नए वेरीयंट्स और केस को स्टडी करने के लिए चल रहे मॉनिटरिंग एवं सर्विलांस सिस्टम को और अधिक मज़बूत करने हेतु निर्देश भी दिए।”

इसके अलावा भारत में अब तक कोरोना के खिलाफ 185 करोड़ को कोरोना वैक्सीन दी गई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह नए भारत के सामर्थ्य की पहचान है।

उन्होंने लिखा, “कोरोना से लड़ाई में 130 करोड़ देशवासियों ने जिस संकल्प शक्ति का परिचय दिया है, वो नए भारत के सामर्थ्य की पहचान है। स्वदेशी टीकों के साथ विश्व का सबसे बड़ा मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान हो या मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश नित नए मानदंड स्थापित कर रहा है।”

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कोविड के नए ‘एक्सई वेरियंट’ पर देश के प्रमुख विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की और देश में कोविड मामलों की समीक्षा करते हुए, उन्होंने अधिकारियों को नए वेरिएंट्स और मामलों की चल रही निगरानी को बढ़ावा देने का निर्देश दिया।

चिकित्सा बुनियादी ढांचे और संसाधनों के मोर्चे पर, मंडाविया ने अधिकारियों को कोविड के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं और दवाओं की उपलब्धता की लगातार समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने आगे जोर दिया कि चल रहे टीकाकरण अभियान को पूरी गति से चलाया जाना चाहिए और सभी पात्र लोगों का टीकाकरण किया जाना चाहिए।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending