Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी ने की मुलायम सिंह यादव और फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात, सोनिया गांधी और शरद पवार भी रहे मौजूद

Published

on

Loading

बजट सत्र के आज समापन के साथ संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। बजट सत्र के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की। इसके अलावा वह आर बालू और अधीर रंजन चौधरी से भी मिले।

इससे पहले पीएम मोदी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की भी मुलाकात हुई थी। दोनों नेताओं की मुलाकात बुधवार को संसद में हुई। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात क़रीब 20 से 25 मिनट तक चली। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान दोनों के बीच महाराष्ट्र के मुद्दों पर चर्चा हुई।

बजट सत्र का हुआ समापन

संसद के बजट सत्र का समापन हो गया है। इसके साथ संसद की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस सत्र में सभी सदस्यों ने देर रात तक बैठकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया। कुल 13 विधेयक पारित हुए हैं, पांच विषयों पर अनुदान मांगों पर चर्चा हुई। बजट पर भी चर्चा की गई है। हम कोशिश करते हैं कि सदन निर्वाह रूप से चले क्योंकि ये देश की सर्वोच्च संस्था है।

उन्होंने आगे कहा कि हमें सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखना चाहिए। 2023 के अंदर हम देश की सभी विधानमंडल की कार्यवाही को एक पटल पर ला देंगे। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक वर्ष की सारी कार्यवाही आपको मिल जाए।

31 जनवरी से शुरू हुआ था बजट सत्र

बजट सत्र का समापन निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पहले हो गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैठक 8 अप्रैल तक चलनी थी। सुबह निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सत्र के दौरान सदन की बैठकें लगभग 177 घंटे 50 मिनट तक चलीं। इस दौरान 182 तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिये गए। उन्होंने बताया कि बजट सत्र के लिए लोकसभा की कार्यवाही 31 जनवरी को शुरू हुई जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को केंद्रीय कक्ष में संबोधित किया।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending