Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में हुआ भयानक प्लेन क्रैश, सभी 132 यात्रियों की मौत की आशंका, जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

चीन में सोमवार दोपहर को हुए प्लेन क्रैश में विमान में सवार सभी 132 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल चीनी अथॉरिटीज ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसा इतना भीषण था कि जहां विमान गिरा, उस पहाड़ पर आग लग गई। चीनी मीडिया का कहना है कि इस हादसे में किसी का भी जिंदा बच पाना मुश्किल लग रहा है। इस घटना पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गहरा दुख जताया है और मामले की जांच का आदेश दिया है। यह विमान चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग से उड़ान भरकर ग्वांगझू के लिए रवाना हुआ था, जो हॉन्गकॉन्ग के नजदीक है।

China Plane Crash Live Updates: Boeing 737 Plane Crash Live News, Plane  Carrying 132 Passengers Crashes In China News Today: Airliner with 132 on  board crashes in Guangxi mountains

अब तक इस हादसे के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है कि इसकी वजह क्या थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट राडार 24 के मुताबिक यह विमान 31,000 फुट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिरा था। एक बयान में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने कहा कि यही पुष्टि की जा सकती है कि विमान क्रैश हो गया। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि विमान के परखच्चे उड़ गए और बांस के पेड़ों में भीषण आग लग गई। फिलहाल मलबे में लोगों को तलाशा जा रहा है, लेकिन किसी के भी जीवित पाए जाने की संभावना नहीं है।

China Plane Crash LIVE Boeing 737 With 133 Passengers on Board Crashes in  Guangxi Several Feared Dead

एयरलाइन कंपनी और चीन के उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि विमान जब वुझोउ शहर के ऊपर था, तब उससे संपर्क टूट गया था। इस विमान ने दोपहर 1:11 बजे उड़ान भरी थी और उसे 3 बजकर 5 मिनट पर ग्वांगझू में लैंड करना था। लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि वह इस हादसे की खबर से हैरान और दुखी हैं। उन्होंने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को बचाने की हर संभावना पर काम होना चाहिए और यह भी पता लगाना जरूरी है कि आखिर यह घटना क्यों हुई।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending