Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रोफेसर शांतिश्री बनी JNU की पहली महिला चांसलर, रह चुकी हैं JNU की टॉपर

Published

on

Loading

देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्ववि्द्यालय कि नई कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को नियुक्त किया गया है। धुलिपुड़ी पंडित जेएनयू की पहली महिला कुलपति होंगी। इनका कार्यकाल पांच साल का होगा। इससे पहले वो सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं।

जेएनयू की 13वीं कुलपति बनने जा रही धुलिपुड़ी प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार की जगह लेंगी जिन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछले साल जेएनयू के कुलपति के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद से एम जगदीश कुमार कार्यवाहक कुलपति के तौर पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।

Delhi: Professor Shantishree Dhulipudi Became The Vice Chancellor Of Jnu  Savitri Bai Phule Was Professor In Pune University - दिल्ली: जेएनयू की  कुलपति बनीं प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी ...

शांतिश्री जेएनयू की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से 1986 में एमफिल और 1990 में पीएचडी की डिग्री हासिल की। इससे पहले उन्होंने मद्रास स्थित प्रेजिडेंसी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की थी। सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से पहले वह गोवा यूनिवर्सिटी में भी पढ़ा चुकी हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending