Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिनों की फरलो, जेल से आ सकेगा बाहर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हरियाणा सरकार ने दुष्कर्म केस में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो दे दी है। खट्टर सरकार के इस फैसले के बाद डेरा प्रमुख अब जेल से बाहर आ सकेगा। पंजाब चुनाव से 13 दिन पहले राम रहीम की रिहाई को चुनावी विशेषज्ञ अहम घटनाक्रम मान रहे हैं। बता दें कि गुरमीत राम रहीम इस समय दुष्कर्म और हत्या केस में जेल में बंद है।

कई विधानसभा सीटों पर डेरा प्रमुख का प्रभाव

पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को रिहाई को आगामी चुनाव जोड़ कर देखा जा रहा है। माना जाता है कि पंजाब के मालवा रीजन में डेरा सच्चा सौदा की अच्छी पकड़ है। यहां की 69 सीटों पर डेरा का प्रभाव है। इनमें फिरोजपुर, मोगा, फाजिलका, अबोहर, फरीदकोट, मुक्तसर, साहिब बठिंडा, लुधियाना, पटियाला, मानसा, संगरूर, बरनाला, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब जिले में डेरा के समर्थकों की संख्या काफी अधिक है।

दूसरी बार आएगा जेल से बाहर

यह दूसरा मौका है जब गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आएगा। इससे पहले बीमार मां को देखने के लिए उसे 12 घंटे की पेरोल दी गई थी। लेकिन इस बार उसे 21 दिनों की फरलो मिली है। राम रहीम को सशर्त फरलो दी गई है। जेल से बाहर रहने के दौरान डेरा प्रमुख को हमेशा पुलिस की निगरानी में रहना पड़ेगा।

बता दें कि राम रहीम दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल और छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है। गौरतलब है कि दो दिन पहल ही हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने कहा था कि जेल में हर कैदी को फरलो पाने का अधिकार है और यही डेरा प्रमुख पर भी लागू होता है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending