Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

Budget 2022: इस साल के बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा ? जानिए कहां होगी पैसों की बचत

Published

on

Loading

व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश क‍िया। इस दौरान न‍िर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। जानकारों का कहना है क‍ि यह एक बैलेंस बजट है। हालांक‍ि पूरे बजट में सैलरीड क्‍लास को ध्‍यान में रखकर क‍िसी तरह की घोषणा नहीं की गई। व‍ित्‍त मंत्री के बजट पेश करने के बाद कुछ कुछ चीजें सस्‍ती हो जाएंगी और कुछ महंगी।
आगे जानते हैं आम बजट के बाद अब कौन सी चीजों के ल‍िए आपको पहले से ज्‍यादा कीमत चुकानी होगी। साथ ही हम आपको बताएंगे क‍िन चीजों पर अब आपके पैसे बचेंगे। व‍ित्‍त मंत्री ने तमाम चीजों पर कस्टम ड्यूटी, आयात शुल्क समेत तमाम शुल्क बढ़ाने और घटाए जाने की बात कही।

क्‍या हुआ सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा?

सस्‍ता

– मोबाइल चार्जर सस्ता होगा
– खेती का सामान सस्ता होगा
– हीरे के गहने सस्ते होंगे
– जूते-चप्पल सस्ते होंगे
– विदेश से आने वाली मशीने सस्ती होंगी
– मोबाइल फोन, कपड़ा, चमड़ा

क्‍या महंगा?

कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट को खत्म करते हुए 7.5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है. इमिटेशन ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई, ताकि इसके आयात को कम किया जा सके. विदेशी छाता भी महंगा होगा.

यहां भी म‍िली राहत

एमएसएमई को मदद के मकसद से व‍ित्‍त मंत्री ने स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी छूट को 1 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान क‍िया है. मेंथा ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है.

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending