Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना की तेज़ रफ़्तार में लगा ब्रेक, 24 घंटे में मिले मामले दो दिन की तुलना में कम

Published

on

Loading

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 68 हजार 63 नए मरीज़ मिले। ये पिछले दो दिनों की तुलना में कम हैं। बीते 24 घंटे में इस वायरस से कुल 277 लोगों की मौत हुईं है।

Rise in Covid-19 cases in India: Expert explains the reasons and  consequences
इसके बाद कोरोना से मौतों का कुल आंकड़ा 4 लाख 84 हजार 213 हो गया है। वहीं, अब तक कुल 3 करोड़ 58 लाख से ज्यादा इससे संक्रमित हो चुके हैं।

Covid-19: India registers 1.79 lakh new cases, Omicron variant now present  in 28 states
कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 24 घंटे में 69,959 रही। हालांकि, ओमिक्रॉन से आई तीसरी लहर के बीच रिकवरी रेट घटकर 96.36 फीसदी पर पहुंच गई है। ऐक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी रोजाना तेजी से बढ़ रहा है। अब देश में कोरोना के कुल 8 लाख 21 हजार 446 ऐक्टिव मामले हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending