Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

बसपा अध्यक्ष मायावती और सतीश चंद्र मिश्रा नहीं लड़ेंगी विधानसबाह चुनाव

Published

on

Mayawati

Loading

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। गत शनिवार इलेक्शन कमीशन ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। ऐसे में चुनाव से संबंधित उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, बसपा प्रमुख मायावती ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। साथ ही सतीश चंद्र मिश्रा भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि ‘बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।’ उन्होंने कहा कि वो खुद भी इस बार विधानसभा चुनावों में किसी भी सीट से नहीं लड़ेंगे।

हालांकि इसके बाद भी सतीश चंद्र मिश्रा ने यूपी की सत्ता में बीएसपी की वापसी का दावा किया। समाजवादी पार्टी के 400 सीटें जीतने के दावे पर सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी के पास तो 400 उम्मीदवार ही नहीं हैं तो फिर इतनी सीटें वे कैसे जीतेंगे। एसपी या फिर बीजेपी सत्ता में नहीं आएंगे। इस बार बहुजन समाज पार्टी सरकार बनाने जा रही है।’

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending