Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी ने किया कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन

Published

on

Loading

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी भी उनके साथ थे। पीएम मोदी ने कहा, ”आज का दिन कानपुर के लिए दोहरी खुशी का दिन है। एक तरफ कानपुर को मेट्रो रेल की सुविधा मिल रही है तो दूसरी तरफ तकनीक की दुनिया को भी आईआईटी कानपुर से बेशकीमती तोहफे मिल रहे हैं।”

इस मौके पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि ‘कानपुर मेट्रो रेल परियोजना’ के शुभारंभ होने से नगर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी, कनेक्टिविटी​ बढ़ेगी और व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन व सीएम योगी के नेतृत्व में निर्मित हो रहे ‘कानपुर मेट्रो रेल परियोजना’ के माध्यम से वर्ष 2024 तक लगभग 9.42 लाख शहरवासी प्रतिदिन मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending