Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,145 नए मामले, 289 की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 7,145 नए मामले सामने आए, जबकि 289 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को साझा किए। देशभर में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,77,158 हो गई है।

तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 8,706 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,71,471 हो गई है। भारत में कोरोना के 84,565 सक्रिय मामले हैं, जो 569 दिनों में सबसे कम है।

इसी के साथ देशभर में कुल 12,45,402 परीक्षण किए गए, जो कुल मिलाकर 66.28 करोड़ हो गए। कोरोना की बीते 24 घंटे में 62,06,244 वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शनिवार सुबह तक 136.66 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,43,67,288 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, 17.21 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending