Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दुष्कर्म के झूठे आरोप पर भारतीय महिला को जेल

Published

on

सिंगापुर,हाजी-मोहम्मद-शेख-अल्लाउद्दीन,दुष्कर्म,गिरफ्तार

Loading

सिंगापुर | भारतीय मूल की एक नागरिक को यहां अपने नियोक्ता पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने के लिए गुरुवार को तीन सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई। मीडिया रपट से यह जानकारी मिली। समाचार पत्र स्ट्रेट टाइम्स की रपट के मुताबिक, आशियाना क्लब में काम करने वाली सिट्टी बाबू प्रसन्या (21) ने बीते साल 11 अगस्त को पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करने की बात स्वीकार की थी। अपनी शिकायत में उसने कहा था कि हाजी मोहम्मद शेख अल्लाउद्दीन (33) ने एक दिन पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था।

प्रसन्या अल्लाउद्दीन के क्लब आशियाना में बीते साल चार जुलाई से ही कलाकार के तौर पर काम कर रही थी। महिला के बयान के आधार पर हाजी मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में आरोप फर्जी पाए गए।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending