Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

माइकल काफाडो बुर्किना फासो के अंतरिम राष्ट्रपति

Published

on

Loading

ओगादुगू| बुर्किना फासो में वरिष्ठ नेताओं के परिषद ने सोमवार को घोषणा की कि चुनाव तक वरिष्ठ राजनयिक माइकल काफांडो को देश में अंतरिम राष्ट्रपति चुना गया है। काफांडो (72) को परिषद के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुना, जिसमें विपक्ष, सिविल सोसायटी, सेना और धर्मगुरुओं सहित 20 प्रतिनिधि शामिल हैं। रातभर चली चर्चा के बाद पसंदीदा व्यक्ति का नाम सोमवार को पेश किया गया।

अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में अपने भाषण में काफांडो ने कहा कि वह चुनौतियों का सामना करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे जो कि उनके सामने हैं। उनकी नियुक्ति को अभी उच्च न्यायालय की मंजूरी मिलनी बाकी है। काफांडो संयुक्त राष्ट्र में 1981 और 1982 में अपर वोल्टा (देश का पुराना नाम) के राजदूत थे और देश का नाम बुर्किना फासो रखे जाने के बाद 1998 से 2011 तक इस पद पर रहे।

राष्ट्रपति का जन्म 1942 को राजधानी ओगादुगू में हुआ था और उन्होंने राजधानी से ही स्नातक की डिग्री हासिल की और डकार, पेरिस, जेनेवा में कानून और राजनीति शास्त्र की डिग्री ली। काफांडो के करियर की शुरुआत 1976 में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के निदेशक के रूप में हुई और इसके बाद उन्होंने न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में राजदूत पद की जिम्मेदारी संभाली

इधर, रविवार को बुर्किनाबे आर्मी ने ट्रांजिशन चार्टर पर हस्ताक्षर किया और विपक्षी पार्टियों, सिविल सोसायटी और धर्मगुरुओं के साथ नई अंतरिम सरकार के गठन को लेकर सहमति जताई। बुर्किना फासो के नए प्रधानंत्री के नाम की घोषणा बुधवार को की जाएगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending