Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊः डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में फिर से शुरू हुईं ओपीडी सेवाएं

Published

on

Loading

लखनऊ। लखनऊ के डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में शुक्रवार से ओ0पी0डी0 सेवाएं पुनः संचालित होने लगी हैं। जानकारी के मुताबिक ओपीडी शुरू होने के बाद एक दिन में 562 मरीजों को उपचार दिया गया।

ये जानकारी देते हुए निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डाॅ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल, डाॅ0 सुभाष सुन्द्रियाल ने बताया कि अस्पताल में आज 40 कार्डियेक, 261 चेस्ट एवं मेडिसिन, 16 डेन्टल, 23 ई0एन0टी0, 24 आई, 10 गायने, 67 आर्थो, 17 पीडियाट्रिक, 33 साइकियाट्री, 25 स्किन तथा 45 सर्जरी के मरीजों ने ओ0पी0डी0 से उपचार प्राप्त किया।

डाॅ0 सुन्द्रियाल ने बताया शासन से जारी आदेश के क्रम में आज से प्रदेशभर में अस्पतालों में ओ0पी0डी0 सेवाएं संचालित की जानी है। जिसके अनुसार अस्पताल में तत्परता से कोविड-19 महामारी को देखते हुए सभी कोविड मानकों को ध्यान में रखकर ओ0पी0डी0 सेवाओं को सफलतापूर्वक प्रारम्भ किया गया।

उन्होंने बताया ब्लैक फंगस संक्रमण को देखते हुए अस्पताल में ई0एन0टी0 और आॅप्थैलमों विभाग की ओ0पी0डी0 पहले से ही संचालित हैं।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending