Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

छत्तीसगढ़ः युवक को थप्पड़ मारना डीएम को पड़ा भारी, सीएम ने पद से हटाया

Published

on

Loading

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सूरजपुर के डीएम रणबीर शर्मा को बीच रोड पर एक युवक को थप्पड़ मारना और उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर फेंकना महंगा पड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें उनके पद से हटा दिया है। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, आईएएस गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करके कहा ”सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग डीएम के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे थे। घटना शनिवार दोपहर की है, जब कलेक्टर लॉकडाउन का पालन कराने खुद गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें रोड पर एक लड़का दिखा। उन्होंने लड़के से पूछा कि बाहर क्यों निकले हो। लड़का कलेक्टर को एक कागज और मोबाइल फोन पर कुछ दिखाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान कलेक्टर ने उसका फोन लिया और उसे जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद में कलेक्टर ने युवक को थप्पड़ भी मारा। इतना ही नहीं उन्होंने अपने साथ मौजूद पुलिसवालों से उसकी पिटाई भी करवाई। हालांकि घटना का वीडियो कुछ देर में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग तुरंत कलेक्टर को निलंबित करने की मांग करने लगे।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending