Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले इतने ज्यादा नए केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है। बीते 2 दिन से देश में 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 2 लाख 16 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं।

यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इतनी बड़ी संख्या में मामले सामने आने के बाद अब देश में एक्टिव केस बढ़कर 15 लाख के पार चली गई है। वहीं दूसरी लहर में अब मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। बीते दिन इस खतरनाक वायरस की वजह से 1183 लोगों की जान चली गई।

इस महीने सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। 31 मार्च को यह 6 लाख थी। ज्यादा सक्रिय मामलों का अर्थ है कि इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ेगा और मौतों की संख्या में भी तेजी आएगी।

बता दें कि देश में बुधवार को संक्रमण के 2,00,739 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं मरने वालों की संख्या 1038  थी। इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है। यहां संक्रमण को रोकने के लिए उद्धव सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending