IPL 2021
दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, इस तेज गेंदबाज को हुआ कोरोना
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में जीत के साथ शुरूआत करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज एनरिक नोर्तजे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के ही अक्षर पटेल भी कोरोना के शिकार हो गए थे।
एनरिक नोर्तजे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे क्योंकि वह क्वारंटाइन में थे। टीम ने इस मैच में 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी। नोर्तजे ने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिये शानदार प्रदर्शन किया था।
उन्होंने 16 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे। उन्होंने पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक लीग मैच के दौरान 156.22 किमी/ घंटा की गति से गेंद फेंकी थी। जो आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद थी।
दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाजों को इस साल भी दिल्ली की टीम में बरकरार रखा गया है, क्योंकि पिछले सीजन में दिल्ली को फाइनल में पहुंचाने में इनका अहम योगदान रहा था।
IPL 2021
IPL 2022: बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए पृथ्वी शॉ
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। पृथ्वी शॉ को बुखार है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
पृथ्वी शॉ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच से चूक गए, जिसमें मंदीप सिंह ने शीर्ष क्रम में उनकी जगह ली थी। पृथ्वी को तेज बुखार हुआ, जिससे संभवत: कैपिटल्स के मेडिकल स्टाफ को उन्हें होटल से अस्पताल में भर्ती कराने पर मजबूर होना पड़ा।
शॉ ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल में भर्ती होने की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बुखार से उबर रहा हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, जल्द ही मैदार पर लौटूंगा। दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक नौ मैचों में 259 रन बनाए हैं और वह अपनी बीमारी के कारण दो मैच नहीं खेल पाएंगे।
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल3 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
खेल-कूद2 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान
-
मनोरंजन2 days ago
अनुपमा की राजनीति में एंट्री, एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने थामा बीजेपी का दामन