Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुनील ग्रोवर के किचन में घुसा बंदर, एक्टर ने वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सुनील ने किचन का एक वीडियो सोशल मीडिया में डाला है जिसमें एक बंदर अचानक अंदर आ जाता है और दही लेकर भाग जाता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा है कि बंदर दही ले गया। वीडियो में सुनील ग्रोवर की यह रसोई ओपन में बनी हुई है। ऐसा लगता है कि यह किसी सेट की रसोई है, जहां लोग समय रहते अपना खाना पकाकर खा सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैन्स का मनोरंजन करने के लिए वीडियोज पोस्ट करते हैं। इस बार उन्होंने यह बंदर के दही ले जाने वाला मजाकिया वीडियो शेयर किया है। इससे पहले सुनील ग्रोवर ऑरेंज जूस और छोले कुल्चे बेचते नजर आए थे।

वक्र फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर हाल ही में अमेजन की वेब सीरीज तांडव में दिखे थे। इस सीरीज में उन्होंने सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था। तांडव में सुनील ने गुरपाल नाम के शख्स का किरदार निभाया था।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending