Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कपिल शर्मा शो में जल्द नजर आ सकते हैं सुनील ग्रोवर

Published

on

Loading

मुंबई। सुनील ग्रोवर ने अपनी जबरदस्त कॉमेडी और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। कपिल शर्मा के शो से उन्होंने हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। उनका ‘गुत्थी’ और डॉ गुलाटी किरदार लोगों को खूब भाया था।

इस वजह से छोड़ दिया था शो

दर्शकों को  सुनील ग्रोवर के सभी अंदाज भाने लगे थे, हालांकि कपिल शर्मा के साथ कुछ मनमुटाव हो जाने के कारण सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था।

इस दौरान फैन्स ने उन्हें बहुत याद भी किया, हालांकि अब सुनील ग्रोवर के एक ट्वीट से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही वो कपिल शर्मा के साथ ‘द कपिल शर्मा शो में वापसी कर सकते हैं।

आप सब अच्छी तरह से जानते हैं कि सुनील ग्रोवर , जितने जबरदस्त कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टिंग भी करते हैं। कुछ ही दिन पहले आई फिल्म ‘भारत’ में सुनील ग्रोवर ने अपना किरदार बखूबी निभाते हुए लोगों का दिल जीत लिया था।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending