Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

लोगों को एक बार फिर साथ मिलकर हंसाएगी कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर की जोड़ी, खत्म हुई जंग

Published

on

Loading

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर लंबे वक्त के बाद जल्द ही एक साथ नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की वजह से दोनों के बीच सुलह हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब इन खबरों के बारे में कपिल शर्मा से पूछा गया तो उनका जवाब था- फिलहाल सुनील अपने प्रॉजेक्‍ट्स में व्‍य‍स्‍त हैं। जैसे ही फ्री होंगे वह शो जॉइन कर लेंगे।

आपको बता दें कि फ्लाइट में हुई जबरदस्त लड़ाई के बाद सुनील ने खुद को कपिल शर्मा शो से अलग कर लिया था। सुनील का इस तरह से जाना फैंस के लिए किसी तगड़े झटके से कम नहीं था।

बीते दिनों सलमान खान ने भी कपिल के शो पर बयान दिया था कि शो को किसी की नजर लग गई थी लेकिन अब सब ठीक हो गया है।

सलमान के इस बयान के बाद कयास लगने लगे थे कि सुनील जल्द ही इस शो में वापसी कर सकते हैं। अब देखना ये होगा कि मीडिया में हो रही इस चर्चा पर सुनील क्या रिएक्शन देते हैं।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending