Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वृंदावनः सीएम योगी ने किए बांके बिहारी के दर्शन

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।  वे यहां करीब दस मिनट रहे। उनके साथ केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने भी दर्शन किए।

दर्शन के वक्त मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके चलते तमाम श्रद्धालुओं को दर्शन किए बगैर ही लौटना पड़ा। बांके बिहारी के दर्शन के बाद सीएम स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री यहां संत से मुलाकात करने के साथ ही आश्रम में ही भोजन करेंगे। बिहारी जी मंदिर में पूजा करने के दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, जल शक्ति मंत्री डा महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। पूजा करने के दौरान मंदिर के गुसाई ने मुख्यमंत्री को दूशाला उड़ाते हुए माला पहनाई।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending