Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस के हवाई यातायात नियंत्रकों की प्रस्तावित हड़ताल वापस

Published

on

Loading

पेरिस| फ्रांस के हवाई यातायात नियंत्रकों के सबसे बड़े संघ ‘एसएनसीटीए’ ने अगले सप्ताह के लिए प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। मंगलवार को जारी एक मीडिया रपट के मुताबिक प्रबंधन के साथ संतोषजनक बातचीत को देखते हुए हड़ताल वापस ली गई है। एक स्थानीय समाचार पोर्टल के मुताबिक, प्रबंधन के साथ काम-काज की परिस्थितियों पर सोमवार रात हुई संतोषजनक बैठक के बाद हड़ताल वापस लिए जाने की घोषणा हुई।

संघ ने 16-18 अप्रैल और 29 अप्रैल से दो मई तक हड़ताल की घोषणा की थी।

संघ के प्रमुख रोजर रोसू ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा में कहा, “नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने हमें संतोषजनक दस्तावेज दिए हैं।”

कर्मचारी कामकाज की परंपरा और सेवानिवृत्ति की उम्र पर बात करने की मांग कर रहे हैं। हवाई यातायात नियंत्रकों के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र अभी 59 साल है।

संघ की गत सप्ताह की हड़ताल के कारण करीब आधी सूचीबद्ध उड़ानें रद्द हो गई थीं। यात्रियों को हालांकि अधिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि उन्हें हड़ताल से वाकिफ करा दिया गया था।

संघ ने हालांकि कहा कि यदि वार्ता संतोषजनक तरीके से आगे नहीं बढ़ती है, तो हड़ताल जारी रह सकती है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending