Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महाराष्ट्र: भंडारा के सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा के सरकारी अस्पताल के बच्चों के वार्ड में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इन बच्चों की उम्र एक दिन से लेकर 3 महीने तक बताई जा रही है। आग शुक्रवार रात करीब 2 बजे लगी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान एक नर्स ने जब दरवाजा खोला और कमरे में चारों तरफ धुआं ही धुआं था। नर्स ने अस्पताल के अधिकारियों को सूचना दी और अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। इस हादसे के महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

वहीं, इस हादसे देश के राष्ट्रपति समेत बॉलीवुड कलाकारों ने भी दुख व्यक्त किए।अनुपम खेर ने लिखा- ‘मेरा संवेदनाएं उन बच्चों के परिवारों के लिए है जिन्होंने हादसे में अस्पताल की आग में अपनी जान गंवाई। ये एक ऐसी त्रासदी है, जो शब्दों से परे है। उम्मीद है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं।’

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending