Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अयोध्या: रामलला को ठंड से बचाने के लिए ओढ़ाई जा रही रजाई, 24 घंटे चल रहा ब्लोवर

Published

on

Loading

अयोध्या। इस समय पूरे उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड ने अपने आगोश में ले लिया है। मौसम के बदलाव से रामलला भी अछूते नहीं है। उन्हें ठंड से बचाने के तरह तरह के जतन किए जा रहे हैं। भले ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रामलला टेंट से निकलकर आधुनिक सुविधाओं से संपन्न अस्थाई मंदिर में विराजमान हैं लेकिन मंदिर प्रशासन उनकी सेवा में कोई कोर कसार नहीं छोड़ रहा है।

अयोध्या में रामलला को ठंड से बचाने के लिए गर्म कंबल, रजाई और गद्दे के माध्यम से गर्माहट दी जा रही है। इतना ही नहीं ब्लोअर 24 घंटे भगवान रामलला के पास चलता है. जिससे गर्भ ग्रह गर्म रहे और भगवान को ठंड का एहसास ना हो. रामलला को सुबह पुष्प से ही स्नान कराया जा रहा है.

श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि कई वर्षों से विवाद के कारण रामलला टेंट में विराजमान थे, जहां उन्हें सिर्फ एक रजाई, दो प्रकार के वस्त्र ही मिल पा रहे थे। टेंट में होने के कारण किसी भी प्रकार का यंत्र प्रयोग नहीं किया जा सकता था, लेकिन अब रामलला पहली बार आधुनिक सुख सुविधा से युक्त मंदिर में विराजमान हैं। ठंड को लेकर गर्म हवा देने वाले ब्लोअर मशीन, गद्दा, रजाई और वस्त्र के साथ सभी सुविधाएं मौजूद हैं। इस बार रामजी, हनुमानजी समेत सभी को गर्म वस्त्र धारण कराए गये हैं।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending