Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में अब मास्क न पहनने पर देना होगा 2 हजार रु का जुर्माना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर केजरीवाल सरकार चिंता में है। जिस तरह त्यौहार के समय में लोगों ने लापरवाही बरती उससे दिल्ली में कोरोना के मामले काफी तेज़ी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में कोरोना से 131 लोगों की मौत हुई। ये दिल्ली में एक दिन में कोरोना से मरने वालों का सार्वाधिक आँकड़ा है। इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले पांच लाख के पार हो गए हैं, जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 7,943 हो गई है।

इसी को देखते हुए दिल्ली में मास्क न पहनने वालों पर दिल्ली सरकार ने जुर्माना लगाने का फैसला किया है। दिल्ली में अब मास्क न पहनने पर 2 हजार रु का जुरमाना देना होगा। मुख्यमंत्री सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से इस बारे में बात की है. पहले मास्क ने पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना था।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि अब दिल्ली में अगर कोई मास्क नहीं पहनेगा तो उसके ऊपर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अभी तक 500 रुपये का जुर्माना होता था. इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने विपक्ष से कोरोना के वक्त राजनीति न करने और दिल्लीवासियों से घर पर ही छठ पर्व मनाने की अपील की है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं है। यह समय सेवा करने का है, जितनी हम सेवा करेंगे लोगों की, उतने लोग हमें याद रखेंगे। भविष्य में लोग याद करेंगे कि कैसे दिल्ली ने कोरोना की लड़ाई लड़ी थी। सभी दलों ने सहमति जताई कि हम सब मिलकर कोरोना की लड़ाई लड़ेंगे।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending