Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सोनू सूद ने ली यूज़र की चुटकी … बोले – ‘कैसे जाओगे, साइकल पर या रिक्शा पर भाई?’

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल के समय सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोगों की मदद कर चुके हैं। इसी बीच हाल ही में कुछ ऐसी ही मांग सोनू सूद से एक यूजर ने की है जो वायरल हो रही है।

सीएम योगी का चित्रकूट दौरा : महर्षि वाल्मीकि आश्रम और असावर माता मंदिर जाएंगे मुख्यमंत्री

इस यूजर के सवाल पर सोनू सूद ने भी चुटकी लेते हुए अपनी बात कह डाली थी। करीना कपूर खान ने मां से कराई सिर की मालिश, तनाव मुक्त नजर आ रहीं हैं एक्ट्रेस अभिनेता सोनू सूद को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा था ‘सर, मुझे मालदीव जाना है।’

इस बात पर सोनू ने भी चुटकी लेते हुए अपनी बात कही है। सोनू सूद ने लिखा.. ‘कैसे जाओगे, साइकल पर या रिक्शा पर भाई?’ उनका ये जवाब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

#Sonu #sonusood #bollywood #covid19

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending