Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बहरीन: बुर्का पहने महिलाओं ने भगवान गणेश की मूर्तियों को जमीन पर गिराकर तोड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बहरीन के सुपरमॉर्केट में बुर्का पहनी एक महिला का गणेश प्रतिमा को तोड़ने का विडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू समाज में काफी नाराजगी है। यह विडियो बहरीन की राजधानी मनामा के जाफेयर मार्केट की है जहां बुर्के में खरीदारी कर रही दो महिलाओं ने जमकर उत्पात मचाया।

वीडियो में दो महिलाएं बुर्का पहने सुपरमार्केट में मौजूद नजर आ रही हैं। जिसमें हिंदू उत्सव गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गणपति की मूर्तियां रैक पर रखी दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में महिला एक-एक करके सभी मूर्तियों को जमीन पर गिरा दिया। जिससे मूर्तियों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हंगामे के दौरान महिला ने कहा कि ये देश मोहम्मद बिन ईसा का देश है। वीडियो में एक कर्मचारी कहता हुआ सुना जा सकता है कि हम मानते हैं कि यह मुस्लिम देश है। इस पर दूसरी महिला कहती है कि हम देखते हैं कि इन मूर्तियों की पूजा कौन करेगा। घटना के बाद बहरीन पुलिस ने गणेश प्रतिमा को तोड़ने वाली महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending