Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तोंद ने बचा ली इस शख्स की जान, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

Published

on

Loading

चीन में एक 28-वर्षीय ओवरवेट शख्स अपनी तोंद के कारण कुएं में गिरने से बच गया है। लोग इस बात के लिए उसके मोटापे को श्रेय दे रहे हैं।

इस शख्स के मकान में एक पुराने कुएं को लकड़ी से बंद किया गया था, जिसमें ये व्यक्ति गिरकर फंस गया। उसे बचाने आई फायर सर्विस के अनुसार, वो कुएं में गिरने से सिर्फ इसलिए बच गया क्योंकि वह ‘बहुत मोटा’ था।

Health Tips : बारिश में पिंपल और एक्ने की समस्या को ऐसे करें दूर

इस घटना के बाद ये आदमी पूरे देश में चर्चित शख्स बन गया है। ये खबर तेज़़ी से ट्रेंड में भी आ गई है।

#china #life #fat #fatman #people

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending