Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोरोना संकट के बीच लखनऊ से आई ये राहत भरी खबर

Published

on

Loading

लखनऊ। कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक राहत भरी खबर आई है। लखनऊ में भर्ती कोरोना में मरीज वायरस को मात देकर तेजी से ठीक हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अब तक मिले कुल 253 मरीजों में से 170 लखनऊ के ही रहने वाले हैं। इनमें से अब तक 164 डिस्चार्ज हो चुके हैं, जिनमें 121 लखनऊ के ही हैं।

बाकी बचे 92 मरीजों में से अधिकतर लखनऊ के ही हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि एफआई इंस्टीट्यूट समेत दूसरे अस्पतालों में अभी कोई संक्रमित मरीज भर्ती नहीं है।

वहीं, बीबीडी व उर्दू अरबी फारसी विवि में क्वारंटीन लोग घर जा चुके हैं। सदर सहित कई इलाके हॉटस्पॉट होने के बावजूद यहां सैंपल लेने की संख्या घटा दी गई है। अब यहां लक्षण वाले मरीजों के ही सैंपल लिए जाएंगे।

 

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending