Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोना वायरस संक्रमित युवक ने सफदरगंज अस्पताल की छत से कूदकर दी जान

Published

on

Loading

कोरोना वायरस को लेकर पूरे विश्व में मौत की ख़बरें आ रही हैं उससे लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमित एक मरीज ने बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

35 वर्षीय मृतक हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से वापस लौटा था। जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस से पीड़ित शख्स पिछले एक साल से सिडनी में रह रहा था।

कोरोना को लेकर डॉक्टर का बड़ा दावा, इन दो चीजों के सेवन से वायरस का कर दिया खात्मा!

नोडल अधिकारी ने बताया कि मरीज को बुधवार शाम करीब नौ बजे आईजीआई हवाई अड्डे से एक संदिग्ध कोरोना मरीज के रूप में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सिर में दर्द भी था। युवक का नाम चरणजीत सिंह हैं।

गौरतलब है कि देश में अब तक कोरोना से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। ये मौत दिल्ली, कर्नाटक और मुंबई में हुई थी। ये सभी पीड़ित उम्रदराज थे। वहीं अब तक देश में 160 से ज्यादा लोग कोरोना से पीड़ित पाए गए हैं।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending