Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘महाराज’ के कमल थामने के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान – भाजपा दूसरों के नेता…

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी से जुड़ने पर एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा दूसरों के नेता छीनती है, बीजेपी ने एसपी के नेता भी छीने हैं।

कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, बताया ज्योतिरादित्य सिंधिया को 18 साल में क्या-क्या दिया

आप को बता दें कि कांग्रेस को छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले मध्य प्रदेश के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को भोपाल पहुंचे हैं। वहीं मध्य प्रदेश जाने से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। सिंधिया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले। इसके बाद वो लगातार विपक्षी दलों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

अखिलेश यादव के इस बयान ने ये साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा से जुड़ने पर खुश नहीं है और इसलिए वो भाजपा पर दूसरों के नेता छीन लेने का आरोप लगा रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending