Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

अखिलेश के लिए गढ़ बचाने की चुनौती, शिवपाल यादव से आज की मुलाक़ात

Published

on

Akhilesh Yadav Met Shivpal Singh Yadav

Loading

इटावा। मैनपुरी का रण सपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनता जा रहा है। मुलायम सिंह यादव के निधन के चलते होने वाले इस उपचुनाव में पुत्र अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को पिता का वास्तविक राजनीतिक उत्तराधिकारी साबित करने की चुनौती है।

यह भी पढ़ें

Dimple yadav ने किया नामांकन, अखिलेश बोले- होगी अब तक की सबसे बड़ी जीत

इस तरह अपने बालों को बिना डैमेज किए करें स्ट्रेट, अपनाएं ये घरेलू उपाय

मैनपुरी को सपा का गढ़ माना जाता है और इस गढ़ को बचाने के लिए अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। दिक्कत यह है कि डिंपल का मुकाबला पूर्व सपाई व वर्तमान में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य से है। इसीलिए अखिलेश यादव कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते।

इसी क्रम में वे अपने चाचा प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से आज उनके सैफई स्थित आवास पर मिलने पहुंचे। अखिलेश के साथ डिंपल यादव और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव भी थे। इस दौरान परिवार के सदस्यों के अलावा किसी को भी घर में प्रवेश नहीं मिला।

इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने फोटो भी ट्वीट की। माना जा रहा है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव के साथ कई मुद्दों पर वार्ता करने अखिलेश यादव उनके घर पहुंचे थे।

करीब 45 मिनट तक चली मुलाकात

अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। डिंपल ने चाची सरला यादव से भी मुलाकात की। इन सभी के शिवपाल के आवास पर आगमन की सूचना पर मीडिया का भी जमावड़ा लग गया।

इस दौरान शिवपाल सिंह यादव के आवास से परिवार के सदस्यों के अलावा सुरक्षा के जवान एवं निजी पीएसओ भी बाहर निकाल दिए गए थे। वार्ता के पश्चात अखिलेश एवं डिंपल यादव एक साथ गाड़ी में बैठकर बाहर निकल गए।

लम्बे समय से इटावा के साथ मैनपुरी में ही डटे हुए अखिलेश यादव को भी पता है कि इस चुनाव में बिना शिवपाल यादव को अपने साथ रखे, डिंपल की राह आसान नहीं होगी। ओमप्रकाश राजभर के साथ ही शिवपाल सिंह यादव को सपा गठबंधन से जुदा करने वाले अखिलेश यादव ने आज यह बड़ा कदम उठाया।

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शिवपाल सिंह यादव का भी नाम शामिल किया है। अब देखना है कि शिवपाल प्रचार करने जाते हैं या नहीं।

Akhilesh Yadav Met Shivpal Singh Yadav, Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav news, Akhilesh Yadav latest news,

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending