Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तानाजी की शानदार कमाई जारी, अब तक कर चुकी है इतने करोड़ का कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर की शानदार कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है। बॉक्स ऑफिस फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के जबरदस्त कलेक्शन को देखते हुए इसे सुपरहिट घोषित कर दिया गया है।

शनिवार को तानाजी की कमाई ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली और 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 245.12  करोड़ हो गया है।

फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की यह फिल्म लगातार लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। बता दें कि तानाजी इस साल की 200 करोड़ क्लब की पहली फिल्म है।

इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में तानाजी कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म में अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending