Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार ने मिडिल क्लास को दी बड़ी सौगत, बजट में किया ये ऐलान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को 11 बजे अपना दूसरा बजट भाषण पढ़ना शुरू किया।

इस बजट में उन्होंने आम लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए। इस बजट में वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग के लोगों के बड़ी राहत का ऐलान किया है। अपने बजट भाषण में सीतारमण ने टैक्स स्लैब में बदलाव का ऐलान किया।

नई टैक्स स्लैब…

5 से 7.5 लाख रुपये की कमाई तक 10 फीसदी टैक्स देना होगा।

7.5 से 10 लाख रुपये की कमाई तक 15 फीसदी टैक्स देना होगा।

10 से 12.5 लाख रुपये की कमाई तक 20 फीसदी टैक्स देना होगा।

12.5-15 लाख रुपये तक की कमाई तक 25 फीसदी टैक्स देना होगा।

नेशनल

कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका काफी समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। उनकी हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही थी। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे।

वह टीवी डिबेट में और कई दूसरे राजनीतिक कार्यक्रमों में लगातार पार्टी का प्रतिनिधित्व करते थे। अपनी राजनीति का लोहा इन्होंने कॉलेज के दिनों से ही मनवा लिया था। छात्र राजनीति में इनके कद का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अतुल कुमार अंजान 20 साल की उम्र में नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बन गए थे। अतुल कुमार लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए. यूनिवर्सिटी के समय से ही वह लेफ्ट की विचारधारा पर चलते थे।

Continue Reading

Trending