अन्तर्राष्ट्रीय
तुर्की में आए भूकंप से 18 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल
नई दिल्ली। तुर्की में शुक्रवार को आए जबरदस्त भूकंप की वजह से 18 लोगों की जान चली गई जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है।
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि देखते ही देखते 10 इमारतें जमींदोज हो गए। यह भूकंप इतना तीव्र था कि इसके झटके पड़ोसी मुल्कों इराक, सीरिया और लेबनान में भी महसूस किए गए।
जानकारी के अनुसार भूकंप की वजह से ज्यादा प्रभावित पूर्वी इलाजिग प्रांत हुआ है। भूकंप की वजह से करीब 200 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में राहत बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तुर्की में भूकंप के झटकों से मकान हिल गए। इस भूकंप के बाद वजह से कई इमारतों में आग भी लग गई। भूकंप की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
तुर्की में आई इस भीषण तबाही में बड़ी-बड़ी इमारतें मिट्टी में मिल गईं। इन बिल्डिंगों के मलबे में भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
अन्तर्राष्ट्रीय
भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे
नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।
रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।
आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।
-
लाइफ स्टाइल23 hours ago
सुबह डल नजर आता है चेहरा, तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
-
नेशनल3 days ago
ओडिशा के गंजम में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस पस्त है और लोग बीजेपी पर आश्वस्त हैं
-
नेशनल3 days ago
सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- इनके शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल2 days ago
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पर लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, अमित शाह ने डाला वोट