Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Street Dancer 3D ने पहले दिन की शानदार कमाई, जानें कितना रहा कलेक्शन

Published

on

Loading

मुंबई। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर Street Dancer 3D इस शुक्रवार यानी 24 जनवरी को रिलीज हो गई। पहले दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई कर ली है।

ओपनिंग डे पर फिल्म ने 10.26 करोड़ का कलेक्शन किया। ये आंकड़ा ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जारी किया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन इससे अच्छी कमाई कर सकती थी, लेकिन तानाजी की वजह से फिल्म के कलेक्शन पर असर पड़ गया। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल की उम्मीदें हैं।

फिल्म को भारत में 3700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है जबकि विदेश में फिल्म को 710 स्क्रीन मिले हैं। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। इससे पहले रेमो ABCD और ABCD2 फिल्म बना चुके हैं। ABCD2 में भी वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। फिल्म जबरदस्त कलेक्शन के साथ 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी।

फिल्म की कहानी लंदन में बसे पंजाबी फैमिली के एक डांसर सहज (वरुण धवन) और पाकिस्तानी फैमिली की डांसर इनायत (श्रद्धा कपूर) की। दोनों अलग मजहब, अलग देश के होने के अलावा दो अलग लोकल डांसिंग ग्रुप (स्ट्रीट डांसर और रूल ब्रेकर्स) के होने के कारण एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। फिर आता है डांसिंग चैंपियन मुकाबला ‘ग्राउंड जीरो’, जिसे दोनों टीम पाना चाहती हैं। यहीं से फिल्म में ट्विस्ट आने शुरू होते हैं।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending