प्रादेशिक
अवैध संबंध के शक में शख्स ने की पत्नी की हत्या, शव के साथ किया ये काम
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के प्रेमनगर इलाके में एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद शख्स थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर अपना जुर्म कबूल कर लिया।
शख्स ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पत्नी की हत्या के बाद उसकी डेड बॉडी को उसने सेप्टिक टैंक में डाल दिया है। जुर्म कबूलने के बाद शख्स को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाने में फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने पत्नी के शव के टुकड़े कर सेफ्टी टैंक में डाल दिया था। सेफ्टी टैंक खाली करवाने के लिए गाड़ी मंगवाई गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। चारों ओर सन्नाटा पसरा है।
उत्तर प्रदेश
देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव
देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल3 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी