Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

5 साल से पति-पत्नी चला रहे थे जिस्मफरोशी का धंधा, विदेशों से बुलाते थे लड़कियां

Published

on

Loading

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके पाटलिपुत्र कॉलोनी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने पति-पत्नी को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक यह रैकेट वॉट्सऐप के जरिए चालाया जाता था। इस मामले में पति-पत्नी के अलावा एक और शख्स को भी गिरफ्तार किया गया है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने पाटलिपुत्र के ग्रैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर डी-8 में छापेमारी की जिसके बाद इस रैकेट का भांडाफोड़ हुआ। पुलिस के मुताबिक रैकेट चलाने वाले व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजा करते थे और इसी फ्लैट में ग्राहकों को बुलाया जाता था।

सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 5 साल से रैकेट चला रहे थे।

ग्राहकों से घंटे के हिसाब से 5 हजार रुपए लिए जाते थे जबकि दो घंटे के 10 हजार रुपए की मांग की जाती थी। आरोपियों ने बताया कि ग्राहकों की डिमांड पर दिल्ली, कोलकाता और बांग्लादेश से भी लड़कियां बुलाई जाती थीं।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending