Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दबंग 3 का मोशन पोस्टर रिलीज, देखें दमदार डायलॉग के साथ सलमान की एंट्री

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दबंग 3’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। मोशन पोस्टर में सलमान धमाकेदार वनलाइनर ‘स्वागत तो करो हमारा’ बोलते नजर आ रहे हैं।

फिल्म का मोशन पोस्टर खुद सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मोशन पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, ‘आ रहे हैं! चुलबुल रॉबिनहुड पांडे। ठीक 100 दिन बाद। स्वागत तो करो हमारा!’

फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इससे पहले प्रभुदेवा वांटेड जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। वांटेड के बाद सलमान खान बॉलीवुड के हिट मशीन बन गए थे।

फिल्म में सलमान का एंग्री मैन का किरदार सबको खूब पसंद आया था। अब 10 साल बाद सलमान और प्रभुदेवा फिर एक साथ आए हैं जिससे दर्शकों में दंबंग 3 को लेकर उत्सुक्ता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending