Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

आप बेनो को आवाज से पहचान सकते थे : कोहली

Published

on

भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली, आस्ट्रेलिया, रिची बेनो, त्वचा कैंसर

Loading

कोलकाता| भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेट खिलाड़ी रिची बेनो को श्रृद्धांजलि देते हुए कहा कि बेनो उन गिने चुने लोगों मे से एक थे, जिन्हें आप उनकी आवाज से पहचान सकते थे। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे कोहली ने कहा, “बहुत कम ही लोग हैं, जिन्हें आप उनकी आवाज से पहचान सकते हैं। बेनो भी उनमें से एक थे।” कोहली ने कहा कि बेनो का निधन क्रिकेट जगत के लिए अपार क्षति है क्योंकि वह एक आयकन थे। उल्लेखनीय है कि बेनो का निधन गुरुवार को सिडनी में हुआ। 84 साल के बेनो त्वचा कैंसर से पीड़ित थे।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending