Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पटरी व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ा है सर्वोदय व्यापार मंडलः अतुल शुक्ला

Published

on

Loading

लखनऊ। पटरी दुकानदारों की समस्याओं के निराकरण के लिए सर्वोदय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल शुक्ला और प्रदेश महामंत्री विपिन वर्मा सक्रिय हो गए हैं।

मंगलवार को सर्वोदय व्यापार मंडल ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की बैठक में फैसला किया गया कि पटरी दुकानदारों की समस्याओं के हल के लिए अब संघर्ष किया जाएगा व जिम्मेदारों को पटरी दुकानदारों की समस्या से अवगत कराकर उसका हल निकाला जाएगा।

इसके लिए सर्वोदय व्यापार मंडल प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित सभी जिलों में अभियान शुरू करेगा। सर्वोदय व्यापार मंडल के इस अभियान में भाजपा विधायक नीरज वोरा ने भी सहयोग देने की बात कही है। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक नीरज बोरा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ में पूर्व महापौर सुरेश अवस्थी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में आए सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अतुल शुक्ला ने कहा एक कमजोर वर्ग का व्यक्ति अपने परिवार का पेट पालने के लिए छोटा-मोटा व्यापार जैसे तैसे शुरू करता है और हमारे तंत्र के आला अधिकारी मानवता को ताक पर रखकर उसके व्यवसाय को पल भर में तबाह कर देते हैं इससे दर्दनाक और कुछ नहीं हो सकता लेकिन अब ऐसा नहीं होने पाएगा क्योंकि अब उत्तर प्रदेश का व्यापारी एकजुट हो गया है।

जिम्मेदारों की मनमानी के खिलाफ सर्वोदय व्यापार मंडल मजबूती से खड़ा है और आने वाले दिनों में अभियान चलाकर पटरी दुकानदारों की समस्याओं का हल निकाला जाएगा। इसके लिए राजधानी लखनऊ डीएम सहित प्रदेश के सभी डीएमओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री से पटरी दुकानदारों की समस्या का स्थाई हल निकालने के लिए अनुरोध किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्वोदय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल शुक्ला सहित संगठन मंत्री दिलबाग सिंह, प्रदेश महामंत्री विपिन वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आर एस पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश बाजपाई, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा, नगर अध्यक्ष आलोकित सेठ, नगर उपाध्यक्ष संतोष शर्मा मंडल नजमा अंसारी मौजूद रहे।

वहीं सैकड़ों की संख्या में नए पदाधिकारियों को कार्य बांटा गया। नवनिर्वाचित सदस्यों में रोहित गुप्ता को पटरी दुकानदार दल का अध्यक्ष, सुजीत राम को महासचिव, विनोद को प्रचार मंत्री को जिम्मेदारियां दी गई।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending