Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तीसरे दिन कबीर सिंह ने की जबरदस्त कमाई, कई सुपरस्टार्स के रिकॉर्ड खतरे में…

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म ‘कबीर सिंह’ जादू पहले दिन से ही लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फर्स्ट डे 20 करोड़ की बंपर कमाई करने वाली शाहिद कपूर की फिल्म ने में रविवार को जबरदस्त झलांग लगाते हुए 25 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 68 करोड़ हो गई है।

इस बंपर वीकेंड के बाद कबीर सिंह शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी फिल्म आर…राजकुमार ने 66 करोड़ रुपए कमाए थे।

लंबे समय के बाद किसी फिल्म को लेकर दर्शकों में ऐसा क्रेज देखने को मिल रहा है। इससे पहले ऐसी दीवानगी फिल्म तेरे नाम के लिए देखने को मिली थी। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

फिल्म में शाहिद कपूर का गुस्सैल अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है वहीं लोग कियारा आडवाणी की सादगी के भी कायल हो गए हैं। फिल्म में शाहिद और कियारा की एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म तेलुगु में बनी सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा ने किया है। इससे पहले संदीप अर्जुन रेड्डी को भी डायरेक्ट कर चुके हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending