Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इटावा में बड़ा रेल हादसा, लोगों पर चढ़ी राजधानी एक्सप्रेस

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा में सोमवार की सुबह 8 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा अवध एक्सप्रेस को लूप लाइन पर खड़ा कर राजधानी को पास कराते समय हुआ। हादसे में मारे गए लोग अवध रेलगाड़ी से यात्रा कर रहे थे।

अवध को लूप लाइन पर खड़ा कर राजधानी को पास कराया जा रहा था, तभी प्लेटफार्म के पास खड़े चार यात्री उसकी चपेट में आ गए। फिहहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांद्रा टर्मिनल जा रही बलरई रेलवे स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस रुकी हुई थी. गर्मी से परेशान कई यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर खड़े थे।

इसी बीच राजधानी एक्सप्रेस वहां से गुजरी. इसकी चपेट में कई यात्री आ गए। चार की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को सैफई और टुंडला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending