Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

खूबसूरत महिला पत्रकार को देखकर उत्तेजित हुआ ये मशहूर खिलाड़ी, इंटरव्यू के दौरान करने लगा किस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। यूक्रेन के स्टार फुटबॉलर ने लाइव इंटरव्यू में दौरान एक महिला रिपोर्टर को सरेआम किस कर लिया। फुटबॉलर का नाम ओलेकसैन्डर जिन्चेन्को है।

ओलेकसैन्डर ने सर्बिया पर 5-0 से जीत दर्ज करने के बाद खुशी का इजहार करते हुए महिला को चूम लिया। फुटबॉलर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पत्रकार फुटबॉल खिलाड़ी से सवाल कर रही हैं तभी अचानक ओलेकसैन्डर महिला को अपनी ओर खींचते हैं और किस करने लगते हैं।

किस करने के बाद महिला पत्रकार शरमा जाती है और हाथ में मौजूद फाइल से अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करने लगती है। वीडियो के वायरल होने के बाद अब लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा, लोग घटना को यौन उत्पीड़न कह रहे हैं, लेकिन दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending