Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीली साड़ी के बाद अब नीली ड्रेस वाली महिला की तस्वीर हुई वायरल, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 21वीं सदी में सोशल मीडिया एक ऐसी ताकत बनकर उभरा है जो किसी भी आम इंसान को रातोंरात फेमस बना सकता है। इस बार लोकसभा चुनाव में भी सोशल मीडिया ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है।

लोकसभा 2019 के चुनान में इस बार कई दिलचस्प तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें ऐसी थीं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं।

हाल ही में चुनाव के दौरान पीली साड़ी वाली महिला कर्मचारी की तस्वीर वायरल हो गई। जिसके बाद हर कोई इस महिला के बारे में जानने की कोशिश करने लगा।

यह महिला लखनऊ के पीडब्लूडी विभाग में कार्यरत् हैं। पीली साड़ी वाली के बाद अब नीली ड्रेस वाली महिला की फोटो वायरल हो रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महिला नीली ड्रेस और सनग्लासेस लगाकर चुनावी ड्यूटी में जा रही है।

तस्वीरें वायरल होने के बाद हर कोई महिला के बारे में जानना चाहता है। आज हम आपके लिए नीली ड्रेस वाली महिला से जुड़ी कई अहम जानकारियां लाए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक ये तस्वीर छठे फेज के चुनाव से पहले की हैं। इसके बाद जानकारी निकालने पर पता चला कि नीली ड्रेस वाली महिला का नाम योगेश्वरी गोहिते ओंकार है, जिनकी ड्यूटी गोविंदपुरा आईटीआई के पोलिंग बूथ पर लगाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक योगेश्वरी भोपाल में रहती हैं और पिपलानी इलाके में जॉब करतीं हैं।

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending