Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

महिला के बेडरूम में घुसकर योग गुरू बाबा ने की अश्लील हरकत, फिर जो हुआ….

Published

on

Loading

नई दिल्ली। योग गुरू स्वामी आनंद गिरी को दो महिलाओं पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के रिवरस्टोन में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला 3 साल पुराना साल 2016 का है।

पुलिस के मुताबिक 38 साल के आनंद गिरी पर कथित तौर से सिडनी में महिलाओं के ऊपर हमला करने का आरोप है। योग गुरु के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि प्रार्थना के लिए महिलाओं ने जब उन्हें अपने घर बुलाया था, उसी समय बेडरुम में घुसकर उनपर हमला किया गया।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में 29 साल की एक महिला ने आरोप लगाया था कि उनके घर के बेडरूम में योग गुरु ने हमला किया। जबकि 2018 में 34 साल की महिला ने कहा था कि उनके लाउंज में असॉल्ट किया गया।

आनंद गिरी खुद को स्प्रिचुअल लीडर बताते हैं। सोमवार को गिरी ऑस्ट्रेलिया छोड़ने वाले थे लेकिन उससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरी को देर रात 12.35 बजे अरेस्ट किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जमानत की अर्जी दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने उनकी अर्जी खारिज कर दी। अब उन्हें 26 जून तक जेल में रहना होगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending