Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनावः कर्ज में डूबी हैं उर्मिला मातोंडकर, कांग्रेस के टिकट पर लड़ रही हैं चुनाव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने सोमवार को मुंबई उत्तर से नामांकन दाखिल कर दिया।

बता दें कि पार्टी ज्वाइन करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें मुंबई उत्तर से कांग्रेस का टिकट दे दिया गया था। उर्मिला का इस सीट पर सीधा मुकाबला भाजपा के गोपाल शेट्टी से है।

उर्मिला ने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति 68.28 करोड़ रुपये बताई है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपना पूरा नाम उर्मिला श्रीकांत मातोंडकर लिखा है। यह उन लोगों को जवाब है जो ये अफवाह उड़ा रहे थे कि शादी के बाद उर्मिला ने मुस्लिम धर्म अपना लिया है।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने मुंबई के रुपारेल कॉलेज से एस.वाय. बीए यानी बीए सेकंड ईयर तक पढ़ाई की है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उन्होंने खुद के पास 40.93 करोड़ की चल और 27.34 करोड़ की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी है।

उनकी संपत्तियों में बैंक में जमा, नकदी, गाड़ियां और जमीन तथा संपत्ति में निवेशों को भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने खुद पर 32 लाख से ज्यादा रुपये के कर्ज होने का भी जिक्र किया है।

उन्होंने अपने पति के पास 32.35 करोड़ की चल और 30 लाख की अचल संपत्ति होने की जानकारी दी है। हलफनामे के अनुसार, 2013-14 में मातोंडकर की आय 1.27 करोड़ रुपये थी जो 2017-18 में दोगुने से भी ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये हो गई।

बात करें उर्मिला मातोंडकर के पति की तो उनसे 9 साल छोटे मोहसिन अख्तर मीर एक बिजनेस करने वाले कश्मीरी परिवार से आते हैं। 3 मार्च 2016 को उर्मिला और मोहसिन ने एक बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending