Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शर्मनाकः मां ने दी अपनी बेटी के यौन शोषण की इजाजत, दरिंदे 10 दिनों तक करते रहे…..

Published

on

Loading

नई दिल्ली। तमिलनाडु की तिरुवल्लूर से रिश्तों की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी ही तीन साल की  बेटी का दो लोगों से यौन शोषण करवाया।

बच्ची की हालत बिगड़ने पर जब जांच हुई तो पता चला कि उसका यौन शोषण हुआ है। इस मामले में पुलिस ने एक 30 साल की महिला और दो पुरुषों को शनिवार को पॉक्सो कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है।  उनपर आरोप है कि उन्होंने 10 दिनों तक तीन साल की बच्ची का यौन शोषण किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची को आंध्र प्रदेश ले जाकर उसकी मां की इजाजत पर उसका यौन शोषण किया। पुलिस के अनुसार महिला और बच्ची 14 मार्च से गायब थीं। महिला के पति ने दो दिनों बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला के माता-पिता से संपर्क किया। जिन्होंने बताया कि वह वहां नहीं आई है।

पुलिस का कहना है कि महिला 26 मार्च को नाबालिग बेटी के साथ अपने घर लौट आई थी। दो दिनों बाद नाबालिग की तबियत खराब हो गई और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्ची का परीक्षण करने के बाद डॉक्टरों ने पाया कि बच्ची का यौन शोषण हुआ है और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पूछताछ के दौरान महिला ने इस बात को स्वीकार किया कि वह अपने एक रिश्तेदार के साथ आंध्र प्रदेश अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई थी। प्रेमी की पहचान 32 साल के शिवा के तौर पर हुई है। उसके प्रेमी और रिश्तेदार ने 10 दिनों तक नाबालिग का यौन शोषण किया।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending