Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हिमाचल में बस दुर्घटना, 8 मरे

Published

on

हिमाचल प्रदेश, बस, दुर्घटना, उत्तराखंड, पुलिस, सरकारी अस्पताल,

Loading

शिमला| हिमाचल प्रदेश के चौपाल स्थित नरवा गांव में गुरुवार को एक बस के एक गड्ढे में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। राज्य की राजधानी से नरवा 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बस उत्तराखंड के विकास नगर से टुनी कस्बा जा रही थी। नरवा से गुजरते समय यह 100 मीटर गहरे गड्ढे में गिर गई।

पुलिस ने कहा कि अधिकांश पीड़ित स्थानीय हैं। दुर्घटना के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। घायल लोगों को निकट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending